इंडिपेंडेंस डे पर गीतिका (तिरंगा )🇮🇳

*गीतिका*
तिरंगा 


जय हिंद का लगाकर नारा बढ़े चलेंगेl

ले हाथ में तिरंगा जय भारती कहेंगे ll


रिपु देख कर डरेगा झंडा लहर उड़ेगा

 आँधी कभी डराये तो हम नहीं डरेंगे ll


शव वस्त्र बांध सर पर रण भूमि पर खड़े हम l

रख प्राण हाथ अपने रिपु से सदा लड़ेंगे ll


हर वार हम सहेंगे रण पर खड़े- खड़े ही l

रण से नहीं हटेंगे रण पर अड़े रहेंगे ll


जब प्राण देह छोड़े लिपटे रहे तिरंगाl

हित देश के जियेंगे हित देश के मरेंगे ll

*सरोज दुबे 'विधा'*


   

 

Comments