Posts

इंडिपेंडेंस डे पर गीतिका (तिरंगा )🇮🇳

*गीतिका* तिरंगा  जय हिंद का लगाकर नारा बढ़े चलेंगेl ले हाथ में तिरंगा जय भारती कहेंगे ll रिपु देख कर डरेगा झंडा लहर उड़ेगा  आँधी कभी डराये तो हम नहीं डरेंगे ll शव वस्त्र बांध सर पर रण भूमि पर खड़े हम l रख प्राण हाथ अपने रिपु से सदा लड़ेंगे ll हर वार हम सहेंगे रण पर खड़े- खड़े ही l रण से नहीं हटेंगे रण पर अड़े रहेंगे ll जब प्राण देह छोड़े लिपटे रहे तिरंगाl हित देश के जियेंगे हित देश के मरेंगे ll *सरोज दुबे 'विधा'*      

परिचय

 *संक्षिप्त परिचय*  नाम -सरोज दुबे 'विधा' जन्म -2मई  शिक्षा -एम. ए. (इतिहास)  एल. एल. बी. माता का नाम -श्रीमती माया पाण्डेय  पिता का नाम -स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र पाण्डेय पति का नाम -श्री आशीष दुबे जी

छंद युक्त रचनाएँ (कविताएँ )

       कुण्डलिया            *गणपति*  गणपति को करती नमन,जोड़े दोनों हाथl करो कृपा हमपर प्रभो,देना हरदम साथ ll देना हरदम साथ, कष्ट सारे हर लेना l मेरी सुनो पुकार, बुद्धि बल धन सब देना ll कहती सुनो सरोज,प्रभो देना सन्मति l करूँ नेक सब काम,पुत्र गौरी के गणपति ll            *तुलसी*   जिस घर में तुलसी  रहे,  दीप जले हर  शाम l वहाँ सदैव  विराजते, श्री हरि जी सुख धाम ll श्री हरि जी सुख धाम, वही हैं सब के दाता  l रखो भक्ति के भाव, तभी सुख दौड़े आताll कहती सुनो सरोज, दया प्रभु की है उस पर ll उनका वहीं निवास, रहें तुलसी माँ जिस घर ll *गीतिका*  11212  11212  11212   11212         सरस्वती वंदना कर जोड़ माँ करती  नमन अब  शारदे वरदान दोll हिय से मिटा कर तम घना सच झूठ की  पहचान दोll सुर को सजा कर गा सकूँ हर गीत को लय राग सेl नित वंदना करती रहूँ  सरगम मधुर सुर तान दोll नव छंद नित रचती रहूँ गुरु की कृपा रख शीश परl यह लेखनी लिखती युगल अब   गीतिका सुन ज्ञान दोll कविता कहूँ ग़जलें लिखूँ फिर गान भी मनसे करूँl लिखते रहें नव छंद सब सबको सदा नित भान दो ll सर हाथ माँ रखना सदा नित सत्य के पथ पर चलूँl धन देश के हित ज

गद्य रचानाएँ (लघुकथा, कहानी, संस्मरण )

 

मेरी उपलब्धियाँ

  * सम्मान *  - 1.2020में महान कवि सुमित्रानंदन पंत सम्मान, 2.कथा शिल्पी सम्मान 2020, 3.राष्ट्र गौरव कलम सम्मान, 4.इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2021, 5.इंडियन आई कॉन अवार्ड 2021, 6.एक्सीलेंट लेडी अवार्ड 2021, 7.छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2022, 8.एवं कुण्डलिया,उल्लाला छंद, माहिया, आल्हा छंद, विज्ञात बेरी छंद, नवगीत आदि अनेकों शतकवीर सम्मान, दोहा, चौपाई एवं गीत के विडिओ एल्बम को इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा कीर्तिमान के रूप में अलंकृत, और लगभग 100  सम्मान अनेकों गोल्ड मेडल, संचालन एवं समीक्षा के लिए सम्मान आदि ये सभी सम्मान 2019,2020, 2021,और 2022में प्राप्त हुए

यूट्यूब विडिओ

 1. Ganesh Chalisa https://youtube.com/playlist?list=RDQONbeOT3GD0&playnext=1

प्रकाशित एकल संकलन

12वर्ष की उम्र से लेखन * विधा * -पद्य एवं गद्य छंद बद्ध रचनाएँ * 2019से 2021 तक * लगभग 50 से 100  साझा संकलन, * एकल संग्रह * -1.सरोज की  कुण्डलिया2020 2.सरोज के नवगीत2021 3. छंद दर्पण काव्य संग्रह2021 दोहा, कुण्डलिया, कहमुकरी, हाइकु,  चौपाई, घनाक्षरी, माहिया, सवैया, गीत, नवगीत,आल्हा छंद, उल्लाला छंद, विज्ञात छंद विधा, छंद, विज्ञात बेरी छंद, भजन,कविता  अनेकों छंदो में एवं लघुकथा, संस्मरण आदि मिलाकर लगभग 2हजार के करीब रचनाओं का सृजन